प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 19 -- कुंडा, संवाददाता। घर से बाजार को निकले गल्ला कारोबारी का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दिए लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। खबर मिलने पर शुक्रवार को विधायक संवेदना जताने उसके घर पहुंचे, परिजनों से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिया। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के विदासिन गांव निवासी गल्ला कारोबारी मन्नेलाल साहू 11 जून को घर से बाबूगंज बाजार को निकला तो वह घर नहीं लौटा। दूसरे दिन उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से बाहर नहर किनारे खेत में मिला। मृतक के बेटे अजय साहू ने पिता की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अजय का आरोप है कि अंतिम संस्कार के बाद पुलिस पूछने तक नहीं गई। मामले की जानकारी होने पर शुक्रवार को बाबाग...