फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 24 -- नवाबगंज। गल्ला आढ़ती सुरेश कौशल को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करना मंहगा पड़ गया । आढ़ती ने कुछ लोगों के खिलाफ गाली गलौज कर जान माल की धमकी देने की शिकायत की थी। शिकायत के निस्तारण के लिए दरोगा ने आढ़ती को फोन कर थाने आने को कहा । मंगलवार को दरोगा ने दोबारा फोन किया। इस पर सुरेश थाने पहुंचे। थाने में मौजूद थाना प्रभारी राजीव कुमार ने आरोपितों को भी मौके पर बुला लिया था। इस दौरान समझौता करने का दबाव बनाया गया। सुरेश का आरोप है कि दबाव बनाने के लिए उसे और आरोपित लोगों को हवालात में बंद करवा दिया। पुलिस वालों ने उसके हाथ में बंधा कलावा भी काट दिया। इससे रोष बढ़ गया। व्यापारियों में रोष को देखते हुये कुछ देर बाद आढ़ती को हवालात से बाह निकाला गया। आढ़ती ने बताया कि पुलिस ने थाने में बुलाकर समझौते का दबाव बनाया था और...