चम्पावत, मई 21 -- जगदीश राय, लोहाघाट। रामलीला कमेटी मढ़ियाखान गल्लागांव की समीक्षा बैठक 24 मई को होगी। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय जोशी ने बताया कि बैठक रविवार सुबह 10 बजे पंचायत भवन गल्लागांव में होगी। बैठक में वर्तमान वर्ष के रामलीला मंचन की समीक्षा की जाएगी, आय-व्यय का पूरा विवरण प्रस्तुत किया जाएगा तथा आगामी वर्ष के लिए कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने समस्त सक्रिय सदस्यों, पदाधिकारियों एवं संबंधित व्यक्तियों से अनुरोध किया है कि वह समय पर बैठक में उपस्थित रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...