चम्पावत, अप्रैल 3 -- बाराकोट ब्लॉक के ग्राम सभा गल्लागांव में चालीस साल बाद दोबारा रामलीला होगी। ग्रामीण रामलीला की तैयारियों में जुटे हैं। झिरकुनी के प्रधान नवीन जोशी ने बताया कि आठ अप्रैल को रामलीला का शुभारंभ होगा। शुक्रवार को मंच निर्माण के बाद गणेश पूजा हुई। बताया कि कलाकारों को तालीम दी जा रही है। तड़ाग के प्रधान दीपक सिंह, नौमाना के संजय जोशी, योगेश ओली, शंकर सिंह बोहरा, गोपाल सिंह,राजेंद्र चतुर्वेदी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...