चम्पावत, अप्रैल 19 -- जगदीश राय, लोहाघाट। बाराकोट के गल्लागांव में चल रही रामलीला में अंगद-रावण संवाद की लीला का आकर्षक मंचन किया गया। रामलीला देखने लोहाघाट और बाराकोट क्षेत्र के कई लोग पहुंचे। गल्लागांव में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय जोशी की अध्यक्षता पर मुख्य अतिथि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी रहे। विशिष्ट अतिथि नगेन्द्र जोशी, सक्षम अधिकारी, विनोद सिंह और निर्मल नाथ रहे। रामलीला में अंगद को शांति दूत बनाकर रावण की सभा में भेजा जाना। अंगद का रावण को राजनीति, धर्मनीति, लोकमत और दंड-भेद की बातों से समझाना।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...