चम्पावत, अप्रैल 13 -- जगदीश, लोहाघाट। बाराकोट के गल्लागांव में रामलीला जारी है। रामलीला में राम-सीता का मंचन किया गया। इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने रामलीला का शुभारंभ किया। राम के पात्र विनोद अधिकारी, लक्ष्मण के हिमांशु धौनी, सीता के मयंक बोहरा, दशरथ के राजेंद्र चतुर्वेदी, कैकेई के पात्र हयात सिंह ने शानदार अभिनय किया। यहां हयात सिंह तड़ागी, शेखर तिवारी, गोविंद बोहरा, दिनेश सिंह, शंकर बोहरा, नवीन जोशी, त्रिलोक सिंह, मुकेश जोशी, योगेश ओली, अखिलेश ओली, मंटू ओली, उमेश जोशी, दीपक सिंह तड़ागी, दीपक सिंह बोहरा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गल्लागांव में परशुराम-लक्ष्मण संवाद का आकर्षक मंचन रहा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...