बिहारशरीफ, मई 6 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के तिमुहानी मोड़ के पास रिजर्व टेम्पो पर जबरन एक महिला सवार हुई और पहले से टेम्पो पर बैठी एक विधवा की सोने की चेन काटकर फरार हो गयी। पीड़ित महिला बरबीघा के तेऊस गांव की सुनैना कुमारी है। घटना के सम्बंध में महिला ने सदर थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। पीड़िता ने बताया कि वह गांव से एक टेम्पो रिजर्व कर स्टेशन रोड में सदर थाना के समीप रहने वाली अपनी पुत्री के घर जा रही थी। तभी, तीन मुहानी मोड़ पर एक महिला हाथ देकर टेम्पो रोका और जबरन सवार हो गयी। जब रिजर्व रहने की बात बताई तो महिला सोने की चेन काटकर फरार हो गयी। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.