गले से जींस का फंदा कसकर चारपाई से झूला छात्र, मौत
फिरोजाबाद, जुलाई 19 -- फिरोजाबाद, रामगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक छात्र गले से जींस का फंदा कसकर चारपाई से झूल गया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर वापस ले गए। पुलिस बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करना बता रही है। महादेव नगर निवासी 12 वर्षीय गोलू पुत्र देशराज कक्षा सातवीं का छात्र था। शनिवार सुबह उसकी मां सुनीता देवी और पिता काम पर चले गए। उसका भाई अनुज खाना बना रहा था। उसी दौरान वह अपने कमरे में चला गया। वह कमरे में रखी चारपाई से गले में जींस का फंदा कसकर लटक गया। जब काफी समय तक वह बाहर नहीं आया तो भाई अनुज को चिंता हुई और वह कमरे में पहुंचा। गोलू को फंदा पर लटका देखकर उसकी चीख निकल गई। शोर की आवाज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.