देवरिया, मई 6 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के रेलवे तिराहा के निकट मंगलवार को एक महिला के गले से चेन खींचते समय तीन महिला चेन स्नेचर पकड़ी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों स्नेचरों को हिरासत में ले लिया। रेलवे तिराहा के निकट दिन में करीब तीन बजे एक महिला अचानक गले से चेन छीनने का शोर मचाते हुए बगल से गुजर रही चेन स्नेचर को पकड़ लिया। चेन स्नेचर की साथी दो महिलाओं ने छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच गुजर रही पुलिस टीम भीड़ देखकर रुक गई। महिला के कहने पर स्नेचर महिला की तलाशी हुई तो उसके पास से चेन मिल गई। यह भी पढ़ें- मंदिर गई महिला की सोने की चेन और लॉकेट छीन भागे अपराधी पुलिस ने तीनों चेन स्नेचरों को हिरासत में ले लिया। चेन पाने के बाद महिला वहां से चली गई। पुलिस का कहना है कि स्नेचर सलेमपुर की रहने वाली है, और नट जा...