बलिया, मई 8 -- रामगढ़। हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुमछपरा गंगा घाट पर शुक्रवार की दोपहर मुंडन संस्कार में आई एक महिला की गले की चेन काटते हुए युवक को महिलाओं ने रंगेहाथ पकड़ लिया। मौजूद लोगों ने चोर की पिटाई करने के बाद स्थानीय चौकी के सिपाहियों के सुपुर्द कर दिया। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे हुकुमछपरा गंगा घाट पर रेवती गांव से मुंडन संस्कार होने को आया था। कार्यक्रम के दौरान एक युवक महिला के गले से सोने की चेन काटने लगा, जिसे महिलाओं ने रंगेहाथ पकड़ लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार घाट पर मौजूद लोगों ने चोर की पिटाई करने के साथ ही स्थानीय चौकी के सिपाहियों के सुपुर्द कर दिया। यह भी पढ़ें- घर से जेवर और नगदी लेकर गई किशोरी इस संबंध में रामगढ़ चौकी इंचार्ज राजकिशोर सिंह ने बताया कि फिलहाल बाहर हैं। घटना की जानकारी नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...