जमशेदपुर, मार्च 15 -- एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी पंचायत मलियंता गांव में शादी समारोह के दौरान हादसे में 41 वर्षीय ललित सिंह की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात करीब एक बजे की है। रसगुल्ला गले में फंसने के से उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, ललित सिंह मलियंता गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान खाना खाते समय उन्होंने रसगुल्ला खाया, लेकिन वह गले में फंस गया। इसके बाद उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी और उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। लोगों ने पहले उनके गले से रसगुल्ला निकालने का प्रयास किया पर नहीं निकला। स्थिति गंभीर होते देख उनके साथ मौजूद लोग इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.