हरदोई, मार्च 7 -- हरदोई, संवाददाता। होलिका दहन के बाद मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंडक के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ने लगा है। बदलते मौसम के चलते सर्दी-जुकाम, बुखार और गले में खराश के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग में तैनात सर्जन डॉ. विवेक सिंह ने बताया कि होलिका दहन के बाद मौसम में अचानक बदलाव आया है, जिसका असर सीधे लोगों के गले और श्वसन तंत्र पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गले में संक्रमण, खराश, खांसी और सर्दी-जुकाम के मरीज तेजी से बढ़े हैं। कई मरीजों को कान में दर्द और भारीपन की शिकायत भी हो रही है। डॉ. सिंह के अनुसार उनके विभाग में प्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.