मथुरा, मार्च 9 -- मथुरा। थाना हाइवे अंतर्गत प्रहलाद नगर कालोनी कालोनी में महिला गले में फंदा लगाये लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक हाइवे शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली की प्रहलाद नगर निवासी विमलेश पत्नी विक्रम सिंह गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना करते हुए फोरेंसिक टीम बुलाई। टीम ने जांच को नमूने कलेक्ट किये। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की शादी करती 18 वर्ष पूर्व हुई थी। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.