खगडि़या, मार्च 20 -- खगड़िया । नगर संवाददाता अमौसी थाना क्षेत्र के झीमा गांव में एक विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर गुरुवार ने आत्महत्या कर लिया। मृतका की पहचान सकीना कुमारी के रूप में की गई। इधर मृतका के चचेरा ससुर रामप्रवेश चौधरी ने बताया कि उसकी सास दिन के लगभग दस बजे ष्घर से पैसा निकासी करने के लिए गई थी। वापस जब वह घर पहुंची तो विवाहिता को नहीं देखा। इसके बाद खोजबीन शुरु किया लेकिन पता नहीं चल पा रहा था। इसी बीच जब घर के कमरे के दरबाजे को तोड़ा तो देखा कि साड़ी से फंदा लगाकर आत्म हत्या कर लिया है। इधर मृतक के परिजनों की मानें तो बताते हैं कि उसका पति दूसरे प्रदेश में रहकर परिवार के जीवन यापन के लिए कमाईकर रहा था। आत्म हत्या के कारणों का कुछ भी पता नहीं चला है। इधर मृतका के बहन सुलेखा देवी ने बताया कि वह अपने बहन को अपने यहां ले जाने के ल...