मधेपुरा, अप्रैल 25 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि मुरलीगंज- बिहारीगंज एसएच 91 रोड में पचगछिया टोला के पास एक धर्मकाटा में गुरुवार की रात करीब दस बजे एक युवक ने गले में फंदा लगा कर खुुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड पांच भेलाही गांव निवासी अजय यादव के मंझले पुत्र रौशन कुमार (22) के रूप में की गयी। रौशन करीब आठ माह से धर्मकाटा पर नौकरी करते थे। घटना के बाद से परिवार के लोग सदमें में हैं। करीब तीन माह से मृतक रौशन के साथ रह रहे उसके ममेरा भाई निपुन कुमार ने बताया कि वह नीचे में पढ़ाई कर था। रौशन किसी से बातचीत करते हुए छत पर चला गया। काफी देर बाद भी वह नीचे नहीं आया। बाहर खड़ी बाइक को अ...