गले में दुपट्टा के फंदे से लटका मिला 18 वर्षीया युवती का शव
अररिया, अप्रैल 24 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि गुरूवार की सुबह करीब 7.30 बजे कुआड़ी थाना क्षेत्र के पहुंसी वार्ड चार बांसबाड़ी के पास मक्का खेत स्थित एक आम के पेड़ से 18 वर्षीया युवती का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गयी। फंदे के रूप में उसी युवती की दुपट्टा का इस्तेमाल किया गया था। मृतका प्रिया कुमारी पहुंसी वार्ड चार निवासी उपेन्द्र सिंह की एकलौती बेटी थी। उपेन्द्र पेशे से मजदूर है। प्रिया बुधवार की देर शाम से गायब थी। परिजनों के अनुसार वह चुपचाप किसी को बिना बताए ही घर से निकली थी। इधर गुरूवार की सुबह प्रिया का पेड़ शव मिलते ही मृतका के घरों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- गले में दुपट्टा लगाकर युवती ने पेड़ से लटकर दी जान गांव वाले भी सन्न रह गये। खबर चारो तरफ जंगल में आग की तरह फैल गयी। देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.