छपरा, अप्रैल 9 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के परसा पूरब टोला गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत के मामले में मृतका की मां ने ससुराल वालों द्वारा हत्या कर देने का आरोप लगाया है। मृतका की मां सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी उषा कुंवर ने इसुआपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें कहा गया है कि उन्होंने अपनी 22 वर्षीया पुत्री अंकिता कुमारी की शादी 23 अप्रैल 2024 को परसा पूरब टोला गांव निवासी शंकर सिंह के पुत्र प्रेम कुमार सिंह के साथ की थी। आरोप है कि 5 अप्रैल 2026 की शाम के करीब 4 बजे सूचना मिलने पर जब वे बेटी के ससुराल पहुंचीं तो देखा कि उनकी बेटी के गर्दन में दुपट्टा कसकर हत्या कर दी गई है। इसके बाद उन्होंने घटना से संबंधित एफआईआर स्थानीय इसुआपुर थाने में दर्ज करायी जिसमें शंकर सिंह, उनकी पुत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.