मेरठ, अप्रैल 22 -- मेरठ, कार्यालय संवाददाता। मेरठ कॉलेज परिसर की कैंटीन में मामूली बातचीत के बाद छात्र के साथ मारपीट कर दी गई। पीड़ित की तहरीर पर लालकुर्ती थाना पुलिस ने तीन नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रोहटा रोड स्थित गोल्ड कोस्ट निवासी आर्यन तोमर पुत्र अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोज की तरह कॉलेज गया था और दोपहर के समय कैंटीन में पहुंचा। वहां पहले से मौजूद तीन छात्रों ने सामान्य हालचाल पूछने के बाद युवकों ने अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे घेरकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- गाली-गलौज के विरोध पर युवक को पीटा घटना के बाद छात्र सीधे थाने पहुंचा और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। कॉलेज परिसर में हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.