गले की 'हड्डी' बन गई थी प्रेमिका, शादी से पीछा छुड़ाने के लिए ली जान, रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था शव
गजरौला (अमरोहा), मई 9 -- Amroha News: यूपी के अमरोहा में जिले में रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिले महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने 72 घंटे के भीतर सुलझा ली है। मृतका की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद (बल्लभगढ़) निवासी तनु (32) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि तनु की हत्या उसके प्रेमी कामिल ने ही की थी। प्रेमिका उसके गले की हड्डी बन गई थी। शादी का वादा कर मुकरने और फिर बढ़ते दबाव से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और फरार हत्यारोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित शिव विहार कॉलोनी निवासी तनु का अपने पति सुनील से विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह अलग रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अमरोहा के नौगाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.