बदायूं, जून 25 -- बदायूं। ट्यूबवेल पर जा रहे ग्रामीण पर रंजिश में युवक ने गले, पैर और प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गुरुपुरी विनायक गांव निवासी रामसेवक पुत्र अंबा सहाय सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 22 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे वह खाना खाने के बाद ट्यूबवेल पर जा रहे थे। गांव के चौराहे पर अखिलेश पुत्र जगदीश सिंह पहले से खड़ा था। यह भी पढ़ें- चाकू से जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज आरोप है कि पुरानी रंजिश में अखिलेश ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने उनके गले, पैर और प्राइवेट पार्ट पर वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल...