कानपुर, जून 22 -- डेरापुर, संवाददाता। क्षेत्र के गलुवापुर बाजार में ग्रामीण बैंक के सामने नालियों के जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे व्यापारियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों ने बताया कि लंबे समय से नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण उनमें कूड़ा-कचरा जमा हो गया है, जिससे जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित होने के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। गलुवापुर बाजार स्थित ग्रामीण बैंक के सामने नाली जाम होने से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी में एक ओर जहां लोग जलभराव व गंदगी से परेशान हैं वहीं गंदगी, जाम नालियां, टूटी सड़कें और संकरी गलियां भी बड़ी परेशानी हैं। कई मोहल्लों में कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था तक नहीं है। लोग खाली प्लॉटों में कचरा फेंकने को मजबूर हैं। उधर व्यापारियों का कहना है...