गली व नाली निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
कन्नौज, जून 26 -- इंदरगढ़, संवाददाता। हसेरन विकास खण्ड की ग्राम सभा कलसान के मजरा विसैनेपुर्वा गांव में कच्ची सड़क पर बारिश के मौसम में जलभराव हो जाने के कारण लोगों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण कराए जाने की मांग रखी है।विसैनेपुर्वा गांव में कीचड़ से भरी गलियों से परेशान ग्रामीणों ने कई घण्टो तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कच्ची गली होने के चलते बारिश में ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इन गलियों के निर्माण के लिए कई बार उच्च अधिकारियों से लिखित में सूचना दी गई, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई भी कार्य नहीं कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि गली में जगह-जगह पानी भरा है। नाली न होने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.