फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 4 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। अन्ना मवेशियों से हर तरफ आफत मची है। मुख्य मार्ग ही नहीं अब तो गली मोहल्लों में भी अन्ना मवेशी जीना दूभर किए हुए हैं। सड़कों पर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। प्रशासन के दावों के बाद भी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों सें पूरी तौर पर अन्ना मवेशी नहीं पकड़े गए हैं। जबकि शासन ने इसके लिए कडे़ निर्देश दिए थे मगर काम नहीं हो रहा है। अन्ना मवेशियों का आतंक इस कदर ब़ढ़ रहा है कि वह सब्जी मंडियों, तिराहे, चौराहों, सड़कों पर खुलेआम बेधड़क होकर विचरण कर रहे हैं। शासन की ओर से गोवंश पकड़ने के जो आदेश दिए गए हैं उस पर अमल करने में कोई गंभीरता नहीं दिखायी जा रही है। जिम्मेदार अफसर भी इस समस्या को लेकर मूकदर्शक बने हैं। अन्ना मवेशियों के हमले में कई घटनायें हो चुकी हैं। इसके बाद भी प्रशासन मौन है। फतेहगढ़ कोतवाली स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.