रुद्रपुर, मार्च 26 -- किच्छा, संवाददाता। एसएसपी अजय गणपति ने नशे के बड़े तस्करों के साथ गली-मोहल्लों में युवाओं को नशे का आदी बना रहे नशे के कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के संकेत दिए हैं। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह धौनी व कोतवाल प्रकाश सिंह दानू से नशे के व्यापार कर रहे लोगों को हिरासत में लेने के निर्देश दिए। गुरुवार को कोतवाली परिसर में एसएसपी अजय गणपति ने जनता के साथ संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं व सुझाव सुनकर बेहतर कानून व्यवस्था बनाने का भरोसा दिया। इस दौरान लोगों ने एसएसपी को बताया कि शहर में ई- रिक्शा, टेम्पो से यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। सोमवार व शुक्रवार को साप्ताहिक हाट बाजार के दौरान मंडी रेलवे फाटक पर घंटों के लिए जाम लगने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। लोगों ने दरऊ चौक बंद कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.