बागपत, जून 23 -- बागपत। लखनऊ हादसे के बाद अब माध्यमिक शिक्षा विभाग भी जाग गया है। जिले कोचिंग सेंटरों की फाइलों को खंगाला जा रहा है। जिले में केवल दस मान्यता प्राप्त कोचिंग सेंटर संचालित है, बाकी बिना किसी भय के धड़ल्ले से संचालित किए जा रहे है। यहां सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं है। समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो लखनऊ जैसी हादसे की यहां पुर्नावृत्ति हो सकती है। जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के आशीर्वाद से कोचिंग सेंटरों का धंधा फलफूल रहा है। गली-मोहल्लों में कोचिंग सेंटर खोलकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। अब सोचने की बात है कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में सिर्फ दस कोचिंग सेंटर का ही पंजीकरण है। यह भी पढ़ें- अग्निशमन विभाग ने 23 कोचिंग संस्थानों की जांच की जबकि गली मोहल्लों में सेंटर संचालित है। इन सेंटरों में लापरवाही खूब बरती...