बागपत, मार्च 17 -- बागपत। नौरोपुजर गुर्जर गांव में ग्राम पंचायत द्वारा एक गली में हैंडपंप दर्शाकर उसकी मरम्मत दिखाकर 59 हजार रुपये निकाल लिये गए। लोगों ने इसकी शिकायत डीएम की है। ग्रामीणों ने बताया कि नौरोजपुर गुर्जर गांव में जावेद टेलीकॉम सेटर के पास वाली गली में हैंडपंप होना दिखाया गया है। जबकि वर्ष 2021-22 में हैंडपंप के रिबोर भी 59498 की धनराशि खर्च होना दिखाया गया है। ग्रामीण सहजोर, अमरीश, संजीव, सुनील, अनिता, संजो, शबनम त्यागी ने बताया कि गली में आज तक हैंडपंप लगा ही नहीं है। हैंडपंप की धनराशि निकालकर गबन किया गया है। डीपीआरओ रमेश चंद गुप्ता ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। ग्रामीण इसकी शिकायत करते है तो जांच कराएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...