गाज़ियाबाद, जनवरी 15 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। टीला मोड़ स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में बीते कई दिनों से सीवर लाइन की समस्या गंभीर होती जा रही है। विभिन्न गलियों में सीवर का गंदा पानी रास्ते पर बह रहा है, जिससे लोगों के घरों के सामने गंदगी और बदबू फैल गई है। समस्या से 10 हजार से अधिक लोग प्रभावित है। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के लोग बीते कई दिनों से सीवर चोक होने से परेशानी झेल रहे है। लोगों का कहना है कि दुर्गंध के चलते घरों में रहना मुश्किल हो गया है और संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। कॉलोनी के अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने बताया कि कई बार समस्या की शिकायत की चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। केवल लाइनों की अस्थायी मरम्मत और सफाई कर दी जाती है, कुछ समय बाद स्थिति फिर जस की तस हो जाती है। स्थानीय निवासी मनीष कुमार ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.