गाजीपुर, अप्रैल 29 -- दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के कुसी गांव में एक युवक पर डंडे से हमला किए जाने से घायल हो गया। मामले में तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार कुसी गांव निवासी मुकेश तिवारी पुत्र महेंद्र तिवारी ने बताया कि 27 अप्रैल को शाम को वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान गली में प्रभाकर पाठक के घर के पास गांव के ही गोलू तिवारी पुत्र जयशंकर उर्फ मंटू तिवारी ने रोक लिया। आरोप है कि गोलू तिवारी ने गाली-गलौज करते हुए लोहे लगे डंडे से हमला कर दिया। जिससे मुकेश तिवारी के सिर में गंभीर चोट आई और सिर फट गया। घायल ने निजी अस्पताल में इलाज कराया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.