बस्ती, मई 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र के मुरलीजोत वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का अभाव वार्डवासियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। वार्ड की जर्जर सड़कें और टूटी नालियां विकास कार्यों की पोल खोल रही हैं। वार्ड की बदहाल स्थिति से परेशान होकर कक्षा चार की छात्रा रिदा फातिमा ने डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना से मुरलीजोत वार्ड की जर्जर सड़क और नालियों के निर्माण की गुहार लगाई है। एक छोटी छात्रा द्वारा डीएम के समक्ष वार्ड की समस्याएं उठाए जाने की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है। वार्डवासियों का आरोप है कि कई बार सभासद से शिकायत करने के बावजूद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तथा नालियों की सफाई और निर्माण पर ध्यान नहीं दिया गया। यह भी पढ़ें- प्रस्तावों की प्रगति जानने आई विधान परिषद याचिका समिति हल्की बारिश में ही घरों के सामने जलभराव हो...