भभुआ, मार्च 22 -- पेज चार की एक नजर खबर गली में बाइक खड़ी करने से आवागमन प्रभावित भगवानपुर,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न गांव की गलियों में बाइक खड़ा करने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। राहगीरों का कहना है कि इससे बाइक से चोट लगने की सम्भावना बढ़ गई है। रास्ते में बाइक खड़ा रहने से किसी की तबीयत खराब होने और कहीं चारपहिया वाहन से आने जाने में काफी दिक्कत होती है। बुजुर्गो का कहना है कि बच्चों को उसके घर के गार्जियन मना नहीं कर रहे हैं। जिससे आवागमन की समस्या बढ़ गई है। फोटो परिचय 22-भभुआ-11-भगवानपुर गांव के वार्ड सात की गली में खड़ी बाइक से आवागमन प्रभावित करमचट नहर पथ का कालीकरण नहीं होने से परेशानी भगवानपुर। प्रखंड के दुर्गावती जलाशय परियोजना के बायां नहर पथ का कालीकरण नहीं होने से उस पर बिछाई गई गिट्टियां उखड कर बदहाल ह...