नोएडा, मार्च 18 -- दादरी, संवाददाता। गली में बह रहे पानी को बंद करने के लिए कहने पर मायचा गांव में विवाद खड़ा हो गया। पड़ोसियों ने दो चचेरे भाइयों के साथ मारपीट की। एक पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दादरी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मायचा गांव निवासी नईम का आरोप है कि पड़ोसी ने मोटर चलाकर पानी का पाइप गली में डाल रखा था। उन्होंने पड़ोसी को गली में बह रहे पानी को बंद करने के लिए कहा। इससे गुस्साए पड़ोसी तीन सगे भाइयों ने मिलकर नईम और उसके चचेरे भाई फिरोज के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। दादरी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी कपिल, नूरू और सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.