एटा, फरवरी 26 -- गांव तिसोरी के ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या से त्रस्त होकर एसडीएम जगमोहन गुप्ता को प्रार्थना पत्र सौंपकर पक्के नाले के निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्राइमरी पाठशाला वाली गली में नाला न बनने के कारण बारिश ही नहीं, सामान्य दिनों में भी पानी भरा रहता है। तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। आदेश के बाद संबंधित विभाग द्वारा कच्चे नाले की खोदाई तो कर दी गई, लेकिन इसके बाद पक्के नाले के निर्माण का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पक्के नाले के निर्माण के लिए जो सामग्री मंगाई गई थी, उसे हड़पने का भी आरोप लगाया है। निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। गली में कीचड़ और जलभराव की...