बागपत, अप्रैल 19 -- रमाला। अशरफाबाद थल गांव में गली में डाली गई मिट्टी हटाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की पिटाई कर दी गई। सिर में ईंट लगने से महिला घायल हो गई। पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अशरफाबाद थल गांव निवासी सफरजुल्ला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को उसकी पत्नी साहिला घर से अपने घेर में भैंसों का दूध निकालने जा रहीं थीं। आरोप है कि पड़ोसी खालिद ने गली में मिट्टी डाल रखी थी, जिससे रास्ता बाधित हो रहा था। साहिला ने रास्ते से मिट्टी हटाने के लिए कहा तो खालिद, उसकी पत्नी और उसकी भाभी गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- विवाद में पड़ोसियों ने महिला समेत सदस्यों की पिटाई विरोध करने पर तीनों ने ईंट से हमला कर दिया, जिसमें साहिला के सिर में चोट लगने घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास ...