बागपत, जून 15 -- बागपत। शहर के पुराने कस्बे में रविवार की शाम मकान के बाहर गली में टहल रहे युवक पर तीन-चार युवकों ने हमला बोल दिया। हमले में युवक की आंख बुरी तरह चोटिल हो गई। वहीं, सीएचसी पर उपचार के लिए पहुंचे पीड़ित युवक के साथ आरोपियों ने नौकझोंक की, तभी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने एक युवक को हिरासत में लेते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं, हमले की इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शहर के पुराने कस्बे में आसिफ पुत्र हबीब परिवार के साथ रहता है। बताया जाता है कि रविवार की शाम आसिफ खाना खाने के बाद मकान के बाहर गली में टहल रहा था। यह भी पढ़ें- डिलारी,युवक को आटा चक्की में घुसकर पीटा तभी तीन-चार युवक वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान उसकी आंख पर घुंसे बरसाए गए, जिससे यु...