भभुआ, मार्च 6 -- भगवानपुर की मुख्य गली में अतिक्रमण से आवागमन में हो रही है परेशानी कभी गली इतनी चौड़ी थी कि मालवाहक वाहन व बारात करती थी भ्रमण (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर गांव की मुख्य गली के कुछ हिस्से का अतिक्रमण कर चबूतरा व सीढ़ी का निर्माण करा लेने से आमजनों को दिक्कत हो रही है। शालिवाहन राजा के वंशजों के बसाए गए इस गांव के उत्तर से दक्षिण तक दो मुख्य गलियां हैं। इनमें से एक बाजार की गली है व दूसरी चौक की गली के नाम से जाना जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले इस गली की चौड़ाई इतनी अधिक थी कि इसमें बड़े और मालवाहक वाहन आसानी से आते-जाते थे। किसी के दरवाजे पर विवाह की द्वार पूजा होती थी। बारात भ्रमण करती थी। होली, दशहरा, दुर्गा पूजा आदि त्योहार में जुलूस निकालते थे। जेपी आंदोलन सेनानी के प्रखंड संयोजक योगेन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.