हापुड़, अप्रैल 13 -- गढ़ नगर के मोहल्ला मीरा रेती निवासी दिलपाल के आठ वर्षीय बेटा अजय पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां से उसे हापुड़ के लिए रेफर कर दिया गया। बता दें कि बढ़ती गर्मी के साथ कुत्तों के आतंक बढ़ गए है। रविवार की शाम को अजय प्रतिदिन की तरह अपने घर के बाहर खेल रहा था। घर के बाहर खेलते समय उस पर अचानक आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्ते के हमले से उसके काफी जगह चोट आई और उसका पैर का मांस बुरी तरह नोच लिया गया। यह भी पढ़ें- हापुड़ : आवारा कुत्तों ने आठ वर्षीय बच्चे पर किया हमला कुत्तों के हमले से बच्चे की चीख पुकार मच गई।--- गर्मी के साथ खुंखार हो गए कुत्तेबता दें कि बढ़ती गर्मी के साथ कुत्ते खुंखार हो गए है। प्रतिदिन गढ़ नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य ...