नई दिल्ली, मई 10 -- राजधानी दिल्ली में बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, तभी हैवान बनकर एक आदमी आया और बच्चों को गंदी नजर से देखने लगा। देखते ही देखते उसने 11 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया। मामला अदालत पहुंचा, तो उसने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा- वह बच्ची को गिरने से बचा रहा था। लेकिन उसकी पोल खुल गई। यौन उत्पीड़न का मामला सही साबित हुआ। अदालत ने गहरी चिंता जताते हुए कहा- हम एक समाज के रूप में अपनी आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित माहौल देने में पूरी तरह विफल हो रहे हैं। जानें दोषी के सलाखों के पीछे जाने की दास्तां।बच्ची चीखी तो भाग गया हैवान. घटना तीन अप्रैल 2026 की रात निहाल विहार इलाके की है। अभियोजन के मुताबिक, पीड़िता अपने भाई और सहेली के साथ अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी दोषी ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी वह...