बदायूं, जुलाई 12 -- उसावां क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला युवक गली में खेल रही तीन साल की मासूम को उठा ले गया। बच्ची को कमरे में बंद कर दिया और उससे दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची की दादी और पुलिस ने उसे मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी की 10 साल पहले निधन हो चुका है। आरोपी युवक इससे पहले पॉक्सो एक्ट में ढाई साल जेल में भी रह चुका है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...