एटा, मार्च 2 -- गली में खेल रहे बालक को आरोपी ने ईंट मारकर घायल कर दिया। मामले में बच्चे की मां ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात के गांव जिरसमी निवासी गुंजन पत्नी विनोद मायके में रहती है। गांव का ही आरोपी नवनीत पुत्र गिरन्द कुशवाह के पास कार है जो गली में खड़ा करता है। गली में बच्चें भी खेलते है। बताया कि रविवार को पांच साल का बेटा रिहान गली में खेल रहा था। आरोपी ने ईट फेंककर मार दी। बेटे ईट लगने वह घायल हो गया। आरोप है कि आरोपी ने बेटे को उठाकर सड़क पर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गया। मासूम के माथे में गंभीर चोट आई है पसलियों में सूजन आ गई है। धमकी दी है कि गली में किसी को भी आाने नहीं देंगे। गली में आने पर जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि आरोपी आए दिन झगड़ता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.