काशीपुर, अप्रैल 27 -- प्रदीप सिंह, काशीपुर। अज्ञात चोर ने गली में खड़ी बाइक चोरी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम पट्टी बज्जर भीम नगर निवासी रमेश सिंह पुत्र राम चरण ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि वह 23 अप्रैल की सुबह अपनी बाइक को टांडा उज्जैन स्थित एक गली में खड़ी कर किसी काम से चला गया। जब वह सुबह 6.30 बजे वापस आया तो उसकी बाइक वहां नहीं मिली। यह भी पढ़ें- मानुबास में युवक की बाइक चोरी यह भी पढ़ें- बाइक चोरी करने के आरोप में युवक पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...