गली में खड़ी कार में लगी आग, दमकल ने काबू पाया
रुद्रपुर, मार्च 13 -- किच्छा, संवाददाता। थाना पुलभट्टा अंतर्गत सिरौली में एक गली में खड़ी कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गयी। फायर कर्मियों आग पर काबू पाया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। गुरुवार रात्रि मो. आरिफ पुत्र नूर साहब निवासी सिरौली वार्ड 18 की कार उनके घर के सामने खड़ी थी। रात्रि करीब डेढ़ बजे अज्ञात कारणों से कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। कार से लपटे निकलती देख मौहल्ले में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत ही फायर बिग्रेड को घटना की जानकारी दी। फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल गई। जानकारी मिलते ही पुलभट्टा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.