फिरोजाबाद, मार्च 31 -- शिकोहाबाद में गली में गाड़ी खड़ी कर सामान उतार रहे भाई-बहन को मोहल्ले के ही दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। आरोपियों ने तमंचा दिखाते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बबीता पत्नी अश्वनी निवासी पुराना सीओ आफिस एटा रोड का भाई संजीव पुत्र रुप सिंह निवासी ग्राम ढकपुरा थाना एका 25 मार्च की रात उसके घर आया था। उसने कार को घर के बाहर गली में खड़ा कर सामान उतार रहा था। सूरज पुत्र राजेन्द्र अपनी स्कोर्पियो गाडी लेकर आया। उसके साथ शिवा पुत्र राजेन्द्र, अंकुर पुत्र प्रमोद, तीन चार अज्ञात लोगों को लेकर आया। गाड़ी निकालने को लेकर विवाद होने पर सभी आरोपी पीड़िता के घर में घुस आये। आते ही गाली गलौज करने लगे। जब पीड़िता ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़िता, उसके भाई पर लाठी डंडों से हमला कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.