गया, जून 1 -- कला ज्योति संस्कार शाला के तत्वावधान में सोमवार से शहर में दो दिवसीय बाल क्रिकेट प्रतियोगिता ''गली प्रीमियम लीग'' का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 11 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चे उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना का विकास करना और उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शम्भू सुमन ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। क्रिकेट जैसे टीम खेल बच्चों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों को चुनौतियों का सामना करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं。

प्रतियोगिता का उत्साह प्रतियोगिता में शामिल बच्चे पूरे जोश और...