बिहारशरीफ, मार्च 7 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में शुक्रवार की रात गली के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष से नंदन कुमार व रंजीत कुमार सक्सेना तो दूसरे पक्ष से मालती देवी व हरेन्द्र लाल जख्मी हो गये। सभी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने आवेदन दिया है। मामले की जांच चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...