हाथरस, मार्च 16 -- कोतवाली सदर के आगरा रोड़ स्थित नवीपुर नई बस्ती में रविवार दोपहर को एक गलीचा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई,जिससे समूचे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया,तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।हाथरस के नवीपुर नई बस्ती में आज दोपहर एक गलीचा फैक्ट्री में आग लग गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आग की तेज लपटें व धुआं उठने लगा। घनी आबादी वाले क्षेत्र में आग फैलने की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोग खुद ही इसे बुझाने में जुट गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पा लिया। इस आग से फैक्ट्री को काफी नुकसान हुआ है। आग बुझाने के प्रयास में फैक्ट्री मालिक नेत्रपाल भी झुलस गए। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि नुकसान का आकलन अभी नहीं किया गया है, लेकिन उनका मानना है कि फैक्ट्री के बाहर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.