प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज। शहर में सड़कों के निर्माण पर खाड़ी युद्ध का प्रभाव दिखाई पड़ने लगा है। सड़क निर्माण में उपयोग होने वाले डामर की आपूर्ति बाधित हो गई है। इसकी कीमत भी बढ़ गई है। आपूर्ति बाधित होने से नगर निगम के अधीन सड़कों का निर्माण बाधित हो सकता है। खाड़ी युद्ध के पहले मथुरा रिफाइनरी से डामर नियमित आता था। सप्लाई का ऑर्डर मिलने के बाद मथुरा रिफाइनरी से दूसरे दिन डामर भेज दिया जाता था। अब ऑर्डर मिलने के चार-पांच दिन बाद डामर भेजा जा रहा है। डामर की आपूर्ति लड़खड़ाने के नगर निगम की सड़कों का निर्माण बाधित हो रहा है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता अनिल मौर्या ने डामर की किल्लत होने की बात कही। हालांकि उन्होंने सड़कों का निर्माण बाधित होने से इनकार किया।नगर निगम के लिए सड़कों का निर्माण करने वाले रिंकू ने बताया कि कई गलियों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.