गंगापार, मार्च 5 -- कस्बे में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही गलियों और प्रमुख चौराहों पर रंग, अबीर और गुलाल की धूम रही। हनुमान चौराहा पर युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते नजर आईं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की खुशियां साझा करते दिखे। दोपहर में मुख्य हनुमान चौराहा से जुलूस निकला, जो काली मंदिर, सेठिया मोहल्ला और पुलिस चौकी, बरौंधा रोड होते हुए पुनः चौराहे पर पहुंचा। वहीं दूसरी तरफ तिराहा की टोली ढोल नगाड़ों के साथ नाचते थिरकते काली मंदिर मुख्य जुलूस में शामिल हुए।इस दौरान लोगों ने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और गले मिलकर सौहार्द का संदेश दिया। कस्बे के हर गली-मोहल्ले में "बुरा न मानो होली है" की गूंज सुनाई देती रही।

हिंदी ...