गलियों से नीचे खिसका पानी, हर जगह भरा मलबा
चित्रकूट, सितम्बर 3 -- चित्रकूट, संवाददाता। धर्मनगरी चित्रकूट में मंदाकिनी का जलस्तर कम होने के साथ ही गलियों और सड़कों पर मलबा नजर आने लगा है। जलमग्न मकानों व दुकानों से लोग पानी निकलने का इंतजार कर रहे है। यूपी-एमपी प्रशासन ने अपने-अपने इलाकों में खाली हो चुके बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सफाई अभियान शुरु कर दिया है। जेसीबी के जरिए मलबे को हटाया जा रहा है। एमपी क्षेत्र में बुधवार की रात से बारिश थमने के बाद गुरुवार को सुबह से ही मंदाकिनी का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा था। देर शाम मंदाकिनी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। इसके पहले मंदाकिनी लगातार छह दिन खतरे के निशान से ऊपर रही। जिसके चलते धर्मनगरी चित्रकूट का यूपी-एमपी का निचला इलाका जलमग्न रहा। रामघाट में करीब दो सौ दुकानें मंदाकिनी में डूबी रही। इसके साथ ही करीब एक सैकड़ा मकान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.