फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 1 -- कायमगंज, संवाददाता ।नगर के मोहल्ला गंगादरवाजा कूंचा में हुए वृद्ध दंपति हत्याकांड की जांच अब निर्णायक मोड़ तक पहुंचती दिखाई दे रही है। पुलिस ने मामले में कई संदिग्ध लोगों से गहन पूछताछ की है। जांच टीम संपत्ति विवाद, आपसी संबंधों समेत विभिन्न पहलुओं को केंद्र में रखकर पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा घटना से जुड़े तथ्यों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उन लोगों की सूची तैयार की गई है, जिनका हाल के दिनों में मृतक दंपति के घर आना-जाना रहा था। इन्हीं बिंदुओं को आधार बनाकर पूछताछ का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। सर्विलांस टीम भी वारदात के समय संदिग्ध लोकेशन का विश्लेषण कर रही है। पुलिस टीमों ने आसपास के मार्गों और गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है, ताकि वारदात से पहले और बाद की आवाजाही का स्पष्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.