कानपुर, मार्च 11 -- रनियां नगर पंचायत के वॉर्ड सात शिवाजी नगर में टंकी का घटिया पाइप लाइन पड़ने से गलियों में जलभराव हो गया है। वहां पर आने-जाने वाले लोगों को काफी समस्या इतनी पड़ती है। हालत यह है कि यहां पर स्कूल जाने वाले नौनिहाल को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे करीब दर्जनों घरों की जलापूर्ति बाधित हो गई। घटिया पाइप लाइन बिछाई जाने के कारण टंकी से पानी छोड़े जाने पर गली में पानी भरा रहता है। लीकेज होने के कारण सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद होता नजर आ रहा है। वहीं गलियां भी खराब होती जा रही है। इसके कारण लोगों को पीने के पानी के लिए दूसरे के घर पर लगे समरसेबल का सहारा लेना पड़ता है। वहीं इसी रास्ते से होकर दो विद्यालयों में जाने का मार्ग होने से लगभग सैकड़ों बच्चों को रोजाना जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.